{"_id":"66748a3d7de57aa213062444","slug":"dr-rajesh-kaushal-becomes-senior-vice-president-of-elementary-school-sports-association-una-news-c-93-1-una1002-126719-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रारंभिक स्कूली क्रीड़ा संघ के डॉ. राजेश कौशल बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रारंभिक स्कूली क्रीड़ा संघ के डॉ. राजेश कौशल बने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
Fri, 21 Jun 2024 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
संबद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में जिला प्रारंभिक स्कूल क्रीड़ा संघ की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक प्रारंभिक देवेंद्र चंदेल ने की। एडीपीओ प्रारंभिक शिक्षा भुल्लर ने सर्वप्रथम वर्ष 2023-24 की खेलों की आय और व्यय का ब्यौरा एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी आम सभा के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे आम सभा ने ध्वनि मत से पारित किया। तत्पश्चात डॉ. राजेश कौशल ने आए हुए सभी प्रतिभागियों का जिला ऊना प्रारंभिक स्कूल क्रीड़ा संघ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त एडीपीओ जगदीश राम को भी उनके अच्छे कार्यकाल के लिए सम्मानित किया। उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक देवेंद्र चंदेल की अध्यक्षता में सर्वप्रथम वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद वर्ष 2024-26 के लिए ऊना जिला क्रीड़ा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
उपशिक्षा निदेशक इस संघ के प्रेसिडेंट हैं और प्रिंसिपल कैडर से डॉ. राजेश कौशल को सर्वसम्मति से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया, जबकि चरण पाल, सुधीर गौतम राकेश कुमार प्रवीण कुमार को उपप्रधान चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोमपाल धीमान, सुदर्शन कौशल, सुरेंद्र कौंडल, रविंदर कुमार, विक्रम बहादुर, दिनेश कौंडल, एमएल वनियाल, अंजना मल्होत्रा, किरन हेडमास्टर यादविंदर, विवेक दत्ता, कुलयश राय, अजय कटारिया, देशराज, होशियार सिंह, रंजीत, विकास, अशोक कुमार, हीर अश्विनी कुमार, महेश कुमार, दर्शन कुमार, अरुण शर्मा सतपाल बलजिंदर संजीव कुमार बलजिंदर डीपीई स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य रिपु जीत सिंह व ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
सचित्र