फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Raj Bahadur of Una city appointed as Chairman of AIIMS Rishikesh

Una News: ऊना शहर के डॉ. राज बहादुर एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष नियुक्त

Wed, 13 Aug 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 13 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Raj Bahadur of Una city appointed as Chairman of AIIMS Rishikesh
डॉ राज बहादुर
ऊना। ऊना शहर के निवासी डॉ. राज बहादुर को केंद्र सरकार ने ऋषिकेश एम्स का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. राज बहादुर का जन्म पांच जून 1951 को हिमाचल के ऊना शहर में हुआ है। डॉक्टरी के क्षेत्र में उनका 40 साल का अनुभव है । डॉ. राज बहादुर की प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के नंगल से हुई और फिर वह जालंधर पढ़ाई करने चले गए। साल 1970 में पंजाब विवि से बीएससी की पढ़ाई की। इसके बाद 1974 में आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद साल 1979 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से आर्थो में एमडी की। वह 15 हजार से अधिक स्पाइन सर्जरी कर चुके हैं। डॉ. राज बहादुर ने अपने कॅरिअर के 40 साल में टीचिंग से लेकर रिसर्च की। 1976 में वह आईजीएमसी शिमला में सर्जन भी रहे। इसके अलावा, कुल्लू जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन के तौर पर भी उन्होंने सेवाएं दी और फिर बाद में रोहतक मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक के रजिस्ट्रार रहे। डॉ. राज बहादुर जनवरी 2006 से नवंबर 2007 तक पीजीआई के आर्थोपेडिक विभाग के हेड और प्रोफेसर का जिम्मा संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed