फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Karnail Singh of Gondpur Banhera honored with Bharat Gaurav Award

Una News: गोंदपुर बनेहड़ा के डॉ. करनैल सिंह भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 13 Jul 2024 02:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dr. Karnail Singh of Gondpur Banhera honored with Bharat Gaurav Award
गोंदपुर बनेहड़ा के डॉ करनैल सिंह  भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। गोंदपुर बनेड़ा के डॉ. करनैल सिंह पुत्र स्वर्गीय कान्ता देवी और बलदेव सिंह को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्राप्त करने से डॉ. करनैल सिंह ने अपने जिले एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उन्हें यह सम्मान दिल्ली में उनकी कैमिकल इंजीनिरिंग क्षेत्र से अति विशिष्ट सेवाओं एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। डॉ. करनैल लगभग 15 वर्षों से कैमिकल इंजीनियरिंग शिक्षा एवं शोध क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. करनैल 2008 में आईआईटी मुंबई से पीएचडी करने के उपरांत विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वह निरंतर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने विद्यालय में स्काॅलरशिप भी प्रदान करते हैं। डाॅ. करनैल को 2009 में यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार को देते हैं और सभी को अथक परिश्रम एवं शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। वर्तमान में डॉ. करनैल अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ शारजाह (युएई ) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। यह अवार्ड केआईके फाउंडेशन द्वारा देश-विदेश में रह रहे भारतीय को अति विशिष्ठ एवं प्रभावित सेवाओं के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed