फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DPR for the Bulk Drug Park's drinking water pipe network sent to the Directorate.

Una News: बल्क ड्रग पार्क की पेयजल पाइप नेटवर्क की डीपीआर निदेशालय भेजी

Sat, 08 Aug 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Aug 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
DPR for the Bulk Drug Park's drinking water pipe network sent to the Directorate.
ऊना। बल्क ड्रग पार्क में उद्योगों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 24 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने की योजना अगले पड़ाव पर पहुंच गई है। उद्योग विभाग के ऊना कार्यालय ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बीते वीरवार को निदेशालय को भेज दी है। उद्योग विभाग निदेशालय इसे आगामी हाई पावर कमेटी की बैठक में मंजूरी लेने के लिए भेजेगा। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का काम आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत बल्क ड्रग पार्क के सभी औद्योगिक प्लॉटों तक पेयजल पहुंचाने के लिए आधुनिक पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया जाएगा। पार्क में स्थापित होने वाली फार्मा इकाइयों को पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क के लिए जल स्रोत विकसित करने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। परियोजना के लिए 15 ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। पूरे प्रोजेक्ट के लिए प्रतिदिन 15 मिलियन लीटर (एमएलडी) पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इस पानी को लगभग 30 किलोमीटर दूर से लिफ्ट कर 25 लाख लीटर क्षमता वाले जल संग्रहण टैंक में संग्रहित किया जाएगा। इसके बाद आधुनिक पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से पार्क में स्थापित होने वाले सभी उद्योगों तक नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में बनने वाला बल्क ड्रग पार्क 1405 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग ने बल्क ड्रग पार्क में पेयजल पाइपलाइन बिछाने की डीपीआर तैयार कर दी है। अब इसे टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी लेने के लिए निदेशालय को भेज दिया है।
-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed