{"_id":"612a6acf8ebc3e7a18371bfa","slug":"double-the-cost-of-temporary-dental-fillings-in-amb-hospital-una-news-sml381944076","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब अस्पताल में दांत की अस्थायी फिलिंग हुई दोगुनी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब अस्पताल में दांत की अस्थायी फिलिंग हुई दोगुनी महंगी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल अंब में रोगी कल्याण समिति की बैठक के मौके पर विधायक बलबीर सिंह एवं अन्य।
- फोटो : Una
अंब (ऊना)। अंब अस्पताल में दांत की अस्थायी फिलिंग के दो दोगुने कर दिए गए हैं। अब 50 की जगह 100 रुपये दाम वसूले जाएंगे। दंत चिकित्सा के अलावा अन्य सुविधाओं के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। लैब चार्जिज में भी पचास प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है। निशुल्क प्रेगनेंसी टेस्ट के लिए भी अब चालीस रुपये देने होंगे। यह निर्णय आरकेएस अंब की बैठक में लिए गए।
अंब अस्पताल में डेंटल सेवाओं में दांत निकलवाने के लिए अब 30 के बजाय 40 रुपये, फिलिंग में आरवीजी, अस्थायी फिलिंग के लिए 50 के बजाय 100 रुपये, परमानेंट फिलिंग एजीआई के लिए 100 से बढ़ाकर 150 रुपये, लाइट क्योर कंपोजिट फिलिंग के लिए 150 के बजाय 200 रुपये सहित अन्य चार्जिज को कुछ हद तक बढ़ाया गया है। एंबुलेंस सेवा के लिए किराया दस रुपये प्रति किलोमीटर किए जाने के प्रस्ताव पर अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार की तरफ से आपत्ति किए जाने पर समिति ने किराया न बढ़ाकर पुरानी दरों पर ही वसूले जाने पर सहमति जताई।
कंडक्टर लाइसेंस के लिए फर्स्ट एड सर्टिफिकेट 200 रुपये, प्राइवेट सेक्टर में सेवारत व्यक्ति को मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 150 रुपये, ड्राइवर कंडक्टर लाइसेंस मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 150 रुपये फीस तय की गई। समिति के अध्यक्ष एसडीएम अंब मनेश यादव ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि अस्पताल में एंबुलेंस सेवा का खर्च मंदिर ट्रस्ट वहन करे। बैठक में विधायक बलबीर सिंह, बीएमओ डॉ. राजीव गर्ग, नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदुबाला, बीडीसी अध्यक्ष सुनीता देवी, चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
37.99 लाख के बजट का प्रावधान
रोगी कल्याण समिति अंब ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 37.99 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। अस्पताल में नई सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। अंब के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल कतना ने बताया कि वित वर्ष 2020-21 में आरकेएस को विभिन्न स्रोतों से 22 लाख 89 हजार 455 रुपये की आय हुई। समिति ने सुविधाओं पर 31 लाख 61 हजार 192 रुपये खर्च किए गए।
मशीनरी और सामान पर खर्च होंगे लाखों रुपये
आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट में मशीनरी और अन्य सामान की खरीद के लिए एक लाख रुपये, ओपीडी और वार्ड में गर्म-ठंडी हवा के लिए उपकरणों के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये, फर्नीचर के लिए डेढ़ लाख, डॉयग्नोस्टिक सर्विस इत्यादि के लिए दस लाख, आफिस खर्च के लिए एक लाख, निजी क्षेत्र से सेवाओं के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये, बिजली और अन्य उपकरणों की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये, एपीएल-बीपीएल के लिए बाहर से खरीदे जाने वाली दवा इत्यादि के लिए पांच लाख रुपये, पेट्रोल के लिए तीन लाख रुपये, रिपेयर के लिए तीन लाख रुपये सहित अन्य सेवाओं तथा मदों पर 37 लाख 99 हजार रुपये के खर्च का प्रावधान है।
अस्पताल में होंगे सभी टेस्ट
अस्पताल में ही सभी टेस्ट उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही दिन के अनुसार चादर का रंग बदला जाएगा। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि रोजाना चादर बदली गई है। रोगियों को बेहतर सुविधाओं के लिए विभिन्न सामानों की रेगुलर सप्लाई, अस्पताल में ओपीडी सेक्शन में आने वाले लोगों के लिए एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, एसएमओ रूम आप्थेल्मिक ऑफिसर रूम के निर्माण, एनॉलाइजर के लिए यूपीएस खरीद, लैबोरेटरी के लिए एसी की दो टन तक अपग्रेडेशन सहित अन्य कार्यों का प्रस्ताव दिया गया।