फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Door to door garbage collection will be done in the Panchayats which have joined the Municipal Corporation.

Una News: नगर निगम में शामिल हुईं पंचायताें में होगा डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन

Tue, 03 Mar 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection will be done in the Panchayats which have joined the Municipal Corporation.
ऊना। नगर निगम क्षेत्र में हाल ही में शामिल की गई पंचायतों के लोगों को स्वच्छता व्यवस्था को लेकर बड़ी राहत मिलने जा रही है। निगम प्रशासन ने इन पंचायत क्षेत्रों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ऊना के अंतर्गत शामिल हुईं 14 पंचायतों में यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। इन क्षेत्रों में घर-घर कचरा उठाने की कोई नियमित व्यवस्था नहीं थी जिसके चलते लोग खुले स्थानों, खाली प्लॉटों और सड़कों के किनारे कचरा फेंकने को मजबूर थे। निगम प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पंचायत क्षेत्र के लिए कचरा उठाने का निर्धारित रूट और समय तय किया जाए। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में वाहन और सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी क्षेत्र में कचरा लंबे समय तक जमा न रहे। लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा, जिससे कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके। नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के बाद इन पंचायतों को भी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन शुरू होने से स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही नालियों के जाम होने और कचरे से होने वाली बदबू की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा इन क्षेत्रों के लोगों को सूखा गीला कूड़ा अलग अलग देने के लिए भी जागरूक किया जाएगा ताकि कूड़े का निष्पादन भी सही प्रकार से हो सके। निगम प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि साफ सफाई को लेकर सहयोग करें ताकि व्यवस्था बनाई जा सके।
विज्ञापन



नगर निगम में शामिल हुए पंचायत क्षेत्रों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन किया जाएगा। इसे लेकर योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही व्यवस्था लागू की जाएगी।
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed