फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dog shelter home to be built in Malahat at a cost of Rs 1 crore, proposal sent

Una News: मलाहत में एक करोड़ से बनेगा डॉग शेल्टर होम, प्र्ास्ताव भेजा

Fri, 21 Aug 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dog shelter home to be built in Malahat at a cost of Rs 1 crore, proposal sent
ऊना। नगर निगम क्षेत्र के मलाहत में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से डॉग शेल्टर होम बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके निर्माण को लेकर नगर निगम की ओर से प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

शेल्टर होम बनने के बाद शहर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों को व्यवस्थित तरीके से रखने की सुविधा मिल सकेगी।
इससे लगातार सामने आ रहे डॉग बाइट के मामलों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। शहर के विभिन्न वार्डों में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार, रिहायशी क्षेत्रों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर झुंड में घूमने वाले कुत्तों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार कुत्तों के पीछे भागने से दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। इस प्रकार की समस्या जिले के अन्य उपमंडलों में भी है। जिले में डॉग बाइट की समस्या की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मई और जून माह के दौरान 685 मामले सामने आए हैं।

बड़ी संख्या में लोग कुत्तों के काटने के बाद अस्पतालों में उपचार और एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
ऐसे में डॉग शेल्टर होम बनने से आवारा कुत्तों को शहर की सड़कों से हटाकर एक निर्धारित स्थान पर रखने की व्यवस्था विकसित हो सकेगी। नगर निगम की योजना के अनुसार मलाहत में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से डॉग शेल्टर होम बनाया जाएगा।
इसके लिए प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। शेल्टर होम में एक साथ 500 लावारिस कुत्तों को रखने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed