फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Doctors' strike increased the pain of patients

Una News: चिकित्सकों की हड़ताल ने बढ़ाया मरीजों का दर्द

Tue, 20 Aug 2024 03:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Doctors' strike increased the pain of patients
ऊना। महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या एवंं दुष्कर्म के मामले को लेकर जिला में चिकित्सकों की हड़ताल का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 04 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रहीं।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचे मरीजों का दर्द चिकित्सकों की हड्ताल के चलते कम होने की बजाय ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को अस्पतालों में ओपीडी सुचारू होगी, इस पर भी सोमवार देर शाम तक संशय बरकरार था। हड़ताल के चलते ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों की कुर्सियां खाली देख मरीज इधर-उधर डॉक्टर्स को ढूंढते नजर आए। लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें हड़ताल का पता चला। हालांकि ऊना अस्पताल में आपात सेवाएं मरीजों के लिए जारी रहीं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को यहां तैनात चिकित्सकों ने पूरा उपचार दिया। दोपहर तक मरीज डॉक्टरों के ओपीडी में न बैठने पर वापस लौटे गए।
विज्ञापन

देर शाम हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डॉ. विकास चौहान ने बताया कि चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए ठोस नियम हों। कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या एवंं दुष्कर्म एक जघन्य अपराध है। प्रदेश में मेडिपर्सन एक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश चिकित्सीय सेवा-व्यक्ति तथा चिकित्सीय सेवा-संस्था (हिंसा और संपत्ति के नुकसान का निवारण) संशोधन अधिनियम, 2017 के तहत अभी तक अधिसूचना जारी नही की गई है। हिमाचल में भी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा की कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसी घटनाओं की पुर्नावृति को रोकने के लिए सरकार से मांग उठाई गई है। इससे प्रदेश में महिला चिकित्सकों सहित स्टाफ कर्मियों की रात्रि सेवाएं सुरक्षित होंगी। मंगलवार को हड़ताल के संबंध में जो भी उचित दिशा निर्देश आएंगे, स्थानीय चिकित्सक एकजुट होकर उसकी पालना करेंगे। पीड़िता को न्याय की मांग उठाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed