{"_id":"5783df384f1c1b0f7a13db39","slug":"doctor-absent-patient-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर का इंतजार करते-करते फर्श पर लेट गए मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर का इंतजार करते-करते फर्श पर लेट गए मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन : सोमवार। समय : 12 :15. स्थान : जिला अस्पताल ऊना। अस्पताल में मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई मरीज फर्श पर बैठे हैं तो कई स्लैब पर लेटे हुए हैं। इस दौरान बैठने के लिए जगह न होने के कारण मरीजों व उनके साथ आए तीमारदार उमस भरी गर्मी से हाल-बेहाल हैं। वहीं कई ओपीडी में 12:30 बजे तक भी डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं पहुंचे जिस कारण कई मरीजों को बिना चेकअप करवाए ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
अस्पताल के कमरा नंबर 112, 113 तथा 114 में गायनी ओपीडी के बाहर सुबह नौ बजे से आए हुए मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे। इस दौरान डाक्टर के न आने पर कई मरीज बिना चेकअप ही लौट गए। अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचे लोगों में स्वर्णा देवी, सुनीता, रजनी, ममता, कमलजीत, दीपिका, रेखा, किरण, चंचला, संजीव कुमार, ज्ञान चंद, दिनेश, सौरभ, देवराज, सरवण, देसराज, मोहित आदि का कहना है कि अस्पताल में बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओपीडी में चिकित्सकों के समय पर न आने व उनकी छुट्टी की सूचना कमरे के बाहर न लगी होने के कारण उन्हें दिन भर डाक्टर का इंतजार करते हुए बिना चेकअप करवाए लौटना पड़ रहा है। उधर, सीएमओ प्रकाश दड़ोच का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसएमओ को निर्देश दिए जाएंगे। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन