फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Do not share your personal information on social media: Indu Kumari

सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी न करें साझा : इंदु कुमारी

Thu, 11 Sep 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Do not share your personal information on social media: Indu Kumari
कहा, कोई रिश्वत मांगे तो विजिलेंस को करें सूचित
विज्ञापन

विद्यार्थी जीवन सुधारने के लिए लक्ष्य तय करें

संवाद न्यूज एजेंसी
हटली (ऊना)। विजिलेंस विभाग ऊना की इंस्पेक्टर इंदु कुमारी का कहना है कि वर्तमान में समाज का हर कोई शख्स फेसबुक और इंस्टाग्राम का शिकार होकर रह गया है। हर कुछ सोशल मीडिया में इस तरह से परोसा जा रहा है कि अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को भी सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार करके रख दिया है। उन्होंने यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी काम करने के बदले में रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तुरंत विभाग से करें। जहां आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के चंगुल में फंसकर रह गई है तो दूसरी ओर अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर भटक चुकी है। विद्यार्थी जीवन में बच्चे पढ़ने-लिखने और अपने जीवन को सुधारने के लिए लक्ष्य तय करें और उसे प्राप्त करने के लिए दिनरात कड़ी मेहनत करें। पढ़ाई- लिखाई पूरी करने के बाद जो काबलियत होगी, उसके हिसाब से कमाया जा सकता है। उन्होंने नाबालिग उम्र में किसी भी तरह के वाहन को ड्राइव करने की मनाही की और कहा कि ऐसी सूरत में अगर कोई भी अनहोनी दुर्घटना घटित होती है तो मां-बाप सजा भुगतने को तैयार रहें। अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को किसी भी तरह का वाहन ड्राइव न करने दें और यातायात नियमों की पालना करें। पुलिस से घबराएं नहीं यह आपकी सुरक्षा के लिए ही तैनात है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया में अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट भी स्वीकार न करें। अन्यथा आए दिन साइबर क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं। जिंदगी में सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं। इसके लिए कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

स्कूल प्रिंसिपल राजपाल सिरोही ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को नियम और कानून की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन




बॉक्स

कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन ड्राइव न करने के लिए जागरूक किया गया। -स्वास्तिक



बॉक्स

कार्यक्रम में सोशल मीडिया से दूरी बनाने और अपने विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई लिखाई पर ध्यान फोकस करने की प्रेरणा मिली। -आकाश

कार्यक्रम में लड़कियों को आजाद जिंदगी जीने के लिए नौकरी करके आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली और कहा कि सोशल मीडिया से दूरी बनाए। -मुस्कान
कार्यक्रम में अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी काम की एवज में रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ शिकायत करने की जानकारी मिली। -कुरीत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed