फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Do cow service to earn virtue in life: Himmat Das

जीवन में पुण्य कमाने के लिए करें गो सेवा : हिम्मत दास

Fri, 10 May 2024 02:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Do cow service to earn virtue in life: Himmat Das
ऊना। नजदीकी रक्कड़ कॉलोनी के बसोली रोड स्थित श्री बाल गोपाल गो लोकधाम में धार्मिक आयोजन वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पांच दिवसीय गो कथा के आयोजन में यहां कीरतपुर राधे-राधे आश्रम से नीलकंठ कौशल महाराज ने दूसरे दिन कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। वहीं, आयोजन में वीरवार को विशेष रूप से नंगल डैम के नजदीकी गांव डुंगली से हिम्मत दास महाराज ने शिरकत की। उन्होंने श्रद्धालुओं से गो सेवा करने का आह्वान किया। कहा कि अपने जीवन में पुण्य कमाने के लिए जितना हो सके उतना गो सेवा करें। गो सेवा से न जाने मनुष्य को कितने पापों से मुक्ति मिलती है। सनातन धर्म में गो सेवा को परम बताया गया है। इस दौरान गो प्रकट दिवस भी मनाया गया और कई झाकियों के माध्यम से गो सेवा का महत्व बताया गया। गो सेवक सुशील कुमार ने बताया कि आठ मई से शुरू हुई गो कथा 12 मई तक चलेगी। इस मौके पर विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत एक्सईएन आरडी अग्निहोत्री, सेवानिवृत एसडीओ जोगिंद्र पाल मेलू आदि गो सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed