फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Diyada Panchayat was divided and a new Dilwan Panchayat was formed.

Una News: दियाड़ा पंचायत को बांटकर बनाई नई दिलवां पंचायत

Tue, 24 Mar 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Mar 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Diyada Panchayat was divided and a new Dilwan Panchayat was formed.
अंब(ऊना)। दियाड़ा पंचायत को बांटकर नई दिलवां पंचायत बनाने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। सोमवार को दिलवां के लोग पंजोआ में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात की। ग्रामीणों ने विधायक को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। लोगों का कहना था कि दियाड़ा पंचायत बहुत बड़ी थी जिससे दिलवां के विकास कार्यों में दिक्कत आती थी और लोगों को सरकारी कामों के लिए दूर जाना पड़ता था। अब अलग पंचायत बनने से गांव का विकास आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

विधायक ने इस मौके पर कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जनता की जायज मांगों को पूरा करना और सरकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अलग पंचायत बनने से अब गांव को सीधा बजट मिलेगा जिससे सड़क, पानी और बिजली जैसी सुविधाओं में सुधार होगा। विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि नई पंचायत के भवन और अन्य जरूरी कामों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और विधायक के काम की तारीफ की। इस मौके पर वरयाम सिंह, संदीप, देवराज, मदन लाल, गुरदयाल सिंह, बलविंद्र सिंह, शिव कुमार, मलूक सिंह, सुभाष चंद, राजन, प्रेम दास, कुलदीप चंद, विजय कुमार, हरपाल सिंह और हरि सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed