फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Diver who raised his voice against illegal mining attacked

Una News: अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले गोताखोर पर हमला

Sun, 28 Jun 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Diver who raised his voice against illegal mining attacked
हमले में घायल गोताखोर कमलप्रीत सैनी। संवाद
विरोध में ग्रामीणों ने देर रात तक नानग्रां में लगाया जाम
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल (ऊना)। अवैध खनन के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाले समाजसेवी एवं गोताखोर कमलप्रीत सैनी पर कथित तौर पर खनन माफिया से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। पथरों से किए गए हमले में उनके सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गांव नानग्रां में सड़क जाम कर प्रशासन, पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान घायल अवस्था में कमलप्रीत सैनी सड़क पर ही लेटे रहे और समर्थक उनके समर्थन में नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी दलजीत सिंह निवासी हाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed