फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   district police alert

पंजाब विस चुनावों को लेकर जिला पुलिस अलर्ट

Tue, 31 Jan 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 31 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। पंजाब की सीमा से सटे प्रदेश के सभी 11 पुलिस नाकों पर 110 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं प्रदेश से पंजाब जाने आने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है जिससे चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब और भारी मात्रा में नकदी को रोका जा सके।

विज्ञापन


वहीं नशीले पदार्थों, हथियारों और अन्य चीजों की तस्करी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। एसपी अनुपम शर्मा ने पंजाब सीमा के समीपवर्ती थानों और चौकियों के प्रभारियों को भी चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। इस कारण उन्हें संबंधित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण सुरक्षा व्यवस्थाओं को कड़ा किया गया है। इसके लिए जिला की अंतरराज्यीय सीमा पर 11 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन पुलिस नाकों पर जिला पुलिस व रिजर्व पुलिस बल के कुल 11 अराजपत्रित पुलिस अधिकारी, 47 मुख्य आरक्षी व 52 आरक्षी संयुक्त तौर पर दिन रात नाकेबंदी कर जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों व जिला से बाहर जाने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग करेंगे व इन वाहनों का रिकार्ड भी तैयार रखेंगे। इसके अतिरिक्त जिला की अंतरराज्यीय सीमा के थाना व चौकी प्रभारियों को भी सीमा क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाकों पर चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव प्रयोजन के लिए शराब व अधिक मात्रा में नकदी आदि ले जाने वालों पर नकेल कसी जाएगी। इसके अतिरिक्त नशीले पदार्थाें और हथियार तस्करों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed