{"_id":"683719e31b174e15770e86e1","slug":"district-level-inspire-standard-award-competition-from-june-9-una-news-c-93-1-ssml1048-154937-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिलास्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता नौ जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिलास्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता नौ जून से
विज्ञापन
आसपास
हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और ऊना से 206 बच्चे लेंगे हिस्सा
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वर्ष 2023-24 के इंस्पायर अवार्ड मानक के विजेताओं के लिए जिलास्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता नौ से 10 जून तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (लड़के) हमीरपुर में होगी। प्रतियोगिता में हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और ऊना से 206 बच्चे हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे अपना मॉडल आठ जून से पहले तैयार कर लें। 2023-24 के लिए इंस्पायर मानक अवार्ड में ऊना से 69 बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इसमें अंब शिक्षा खंड से 32, बंगाणा से 11, हरोली से नौ, ऊना से 17 चयनित हुए। अब चयनित बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बाल स्कूल हमीरपुर में नौ से 10 जून को होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। चयनित बच्चों की सूची शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। जिला शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि चयनित बच्चों के स्कूल के मुखिया व विज्ञान अध्यापक चयनित बच्चों का प्रतियोगिता में भाग लेना सुनिश्चित करें ताकि चयनित बच्चों के विचारों को बेहतर मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के विचारों को असल रूप देने के लिए बेहद मददगार है। जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर पुष्पा रानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और ऊना से 206 बच्चे हिस्सा लेंगे।