फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District Councilor Sushil Kalia honored Payal

Una News: जिला पार्षद सुशील कालिया ने पायल को किया सम्मानित

Mon, 16 Jun 2025 01:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
District Councilor Sushil Kalia honored Payal
विवि की मेरिट सूची के टॉप टेन में जगह बनाने पर घर जाकर दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। जब हालात कमजोर हों तो हौसले और भी ऊंचे होने चाहिए। यह बात जिला पार्षद सुशील कालिया ने डंगोह खुर्द निवासी पायल को उसकी उपलब्धि पर घर जाकर सम्मानित करने के दौरान कही। उन्होंने न सिर्फ पायल को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं बल्कि उसकी मेहनत और परिवार के संघर्ष को समाज के लिए मिसाल बताया।

पायल राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की छात्रा है। उसने 8.74 सीजीपीए के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीए की मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और संस्थान दोनों को गौरवान्वित किया है। साधारण परिवार की यह असाधारण बेटी अपने पिता मोहन लाल वर्मा की मजदूरी, ईमानदारी और मां कृष्णा कुमारी की आंगनबाड़ी सेवा से सीखी गई मेहनत और सहनशीलता को अपनी सफलता का मूल आधार मानती है।सुशील कालिया ने कहा कि पायल की सफलता यह साबित करती है कि संसाधन नहीं, सोच और समर्पण इंसान को आगे ले जाते हैं। जिस पिता की कमीज पसीने से भीगी रहती थी और जिसने खुद मुश्किल से दसवीं पास की थी, उसकी बेटी आज हिमाचल यूनिवर्सिटी की टॉपर्स में है। यह न कोई संयोग है, न चमत्कार, यह उस परिवार की तपस्या है। पायल की कहानी सिर्फ अंक या रैंक तक सीमित नहीं है बल्कि यह उन हजारों बेटियों की आवाज है जो विपरीत परिस्थितियों में भी पढ़ाई को अपना हथियार बनाती हैं। वह अब एमए इकोनॉमिक्स कर सहायक प्राध्यापक बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है ताकि अपने जैसी बेटियों को रास्ता दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed