फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District Congress President Desraj Gautam met the Chief Minister in Shimla

Una News: शिमला में मुख्यमंत्री से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम

Tue, 06 Jan 2026 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
District Congress President Desraj Gautam met the Chief Minister in Shimla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम ने कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिला ऊना में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीति और भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने देसराज गौतम को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं और उनसे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला ऊना में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देसराज गौतम की टीम भाजपा को करारा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं। देसराज गौतम को कांग्रेस संगठन में कार्य करने का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है, जिसका लाभ निश्चित रूप से जिला ऊना में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने विश्वास जताया कि संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर कांग्रेस आने वाले समय में जिले में और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उधर, विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि देसराज गौतम के नेतृत्व में जिला ऊना में कांग्रेस संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और भाजपा को राजनीतिक रूप से कड़ी चुनौती देगा। इस मौके पर डॉ. अनिल गौतम व शोभित गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed