फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District Congress organized programs on Virbhadra Singh Jayanti

जिला कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह जयंती पर करवाए कार्यक्रम

Thu, 23 Jun 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
District Congress organized programs on Virbhadra Singh Jayanti
ऊना कांग्रेस कार्यालय में सदर विधायक सतपाल सिंह रायजादा व कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्? - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर वीरवार को जिला के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए। इसके तहत हरोली कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह हमेशा गरीब जनता की सेवा में तत्पर रहते थे।
उन्होंने लोगों को फल और मिठाइयां भी बांटी। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमन ठाकुर, एससी सेल हरोली के अध्यक्ष जसपाल जस्सा, प्रदेश कांग्रेस सचिव पवन ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस कार्यालय कोटला कलां में भी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। सदर विधायक सतपाल सिंह रायजादा कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

रायजादा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने का समग्र विकास सुनिश्चित किया। इस अवसर पर महिला ब्लॉक प्रधान सीमा शर्मा, बोधराज भारद्वाज, संजीव कंवर, राजिंद्र कौर, श्वेता, अविनाश कपिला सहित अन्य उपस्थित रहे। इसी तरह, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने वीरभद्र सिंह की जयंती पर कुष्ठ आश्रम कोटला खुर्द में फल बांटे। कार्यक्रम में कुटलैहड़ कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक शर्मा भी पहुंचे। इस दौरान कुष्ठ आश्रम की छत के लिए 31 हजार की टिन उपलब्ध करवाई गई। विवेक शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने आधुनिक हिमाचल के लिए विकास गति को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष दौलत राम, सतपाल सिंह, सुरेश दत्त शर्मा, मोहिंदर सिंह, ओम प्रकाश और मनिंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed