{"_id":"678f8e2868b3ba8982024899","slug":"district-ayurvedic-hospital-did-not-improve-with-time-una-news-c-93-1-una1002-143936-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का समय के साथ नहीं हुआ उत्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का समय के साथ नहीं हुआ उत्थान
Wed, 22 Jan 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Jan 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना। -संवाद
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना के स्थापित होने के बाद से अभी तक बिस्तरों की संख्या 30 ही बनी हुई है। रोजाना अस्पताल में 200-300 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
अस्पताल में मरीजों को ओपीडी के साथ भर्ती होने की सुविधा भी है, लेकिन 30 बिस्तर की सीमित क्षमता और उसी के अनुसार स्टाफ की तैनाती के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म सहित विभिन्न पद्धतियों से भी इस अस्पताल में उपचार किया जाता है। ऐसे में सुविधाओं की कमी होने के कारण प्रबंधन को व्यवस्थाएं बनाने में भी परेशानी हो रही है।
वरिष्ठ नागरिक फोरम जिला ऊना के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने कहा कि जिला का विकास तेजी से हो रहा है। ऐसे में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में बिस्तर की क्षमता बढ़ाना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। स्थानीय लोग सरकार और विभाग से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई है। इस पर आगामी फैसला विभाग की तरफ से ही होगा। इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना