फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dispute over BPL list in Dhusada Panchayat, discussion will be held in Gram Sabha

Una News: धुसाडा पंचायत में बीपीएल सूची को लेकर विवाद, ग्राम सभा में होगी चर्चा

Tue, 22 Jul 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Dispute over BPL list in Dhusada Panchayat, discussion will be held in Gram Sabha
नई बीपीएल गाइडलाइंस को लेकर गहराया विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत धुसाडा में 27 जुलाई 2025 को आम ग्राम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें नई सरकारी गाइडलाइंस के तहत तैयार बीपीएल परिवारों की सूची प्रस्तुत की जाएगी। इससे पहले ही पंचायत स्तर पर इस मुद्दे को लेकर असहमति और विरोध का माहौल बन गया है। पंचायत प्रधान नीरू बाला ने बताया कि सर्वे सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सचिव की ओर से किया गया है। केवल वही परिवार सूची में शामिल होंगे, जो निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। वहीं महापंचायत की प्रधान शालिनी गोस्वामी ने नई नीति को गरीबों के प्रति अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विधवा महिला के घर में कोई पुरुष न होने या पक्के मकान की शर्तें अव्यवहारिक हैं। उनका आरोप है कि पात्र होते हुए भी कई जरूरतमंदों को सूची से बाहर किया गया है। सबसे बड़ा विरोध इस बात को लेकर है कि सर्वे में पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया गया। शालिनी गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने अन्य प्रधानों के साथ मिलकर उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब सबकी निगाहें आगामी ग्राम सभा और प्रधानों की प्रस्तावित बैठक पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed