फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Discussion on the problem and solution of encroachment in Una city

Una News: ऊना शहर में अतिक्रमण की समस्या और समाधान पर चर्चा

Thu, 26 Jun 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the problem and solution of encroachment in Una city
व्यापार मंडल से व्यापारियों को अतिक्रमण के खिलाफ जागरूक करने की अपील
विज्ञापन

सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण से आम जनता को हो रही परेशानी : महेंद्र पाल
नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम निरंतर करेगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम की ओर से पिछले कुछ दिनों से छेड़े गए विशेष अभियान के तहत वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नगर निगम के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की, जबकि व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन अश्वनी जैतिक व प्रधान प्रिंस राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहे। नगर निगम, प्रशासन, पुलिस और व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में अतिक्रमण के कारण पेश आ रही समस्याओं और इसके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने व्यापार मंडल से सभी व्यापारियों को अतिक्रमण के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों को स्पष्ट रूप से अवगत करवाया कि जिला मुख्यालय की सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लगने वाले जाम से ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा जाती है। नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से हाल ही में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों को सुझाव दिया कि दुकानों के सामने माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए एक निश्चित समयसारिणी तय की जाएगी, ताकि यातायात बाधित न हो। नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर सभी व्यापारियों को अतिक्रमण के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें और उन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है, लेकिन शहर की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed