{"_id":"6ada56bbf6987a49dc04a119","slug":"discovery-of-five-photographs-embedded-with-nails-at-the-cremation-ground-in-nari-panchayat-sparks-intense-speculation-una-news-c-93-1-una1002-210905-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नारी पंचायत के श्मशानघाट में कीलें लगी पांच तस्वीरें मिलने से चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नारी पंचायत के श्मशानघाट में कीलें लगी पांच तस्वीरें मिलने से चर्चाएं तेज
Fri, 23 Oct 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी के साथ लगती ग्राम पंचायत नारी के श्मशानघाट में कीलें लगी पांच तस्वीरें मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। तस्वीरों के साथ कपड़ा, चूड़ियां, काजल और अन्य सामग्री भी पड़ी हुई मिली है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले को लेकर ग्राम पंचायत नारी के उपप्रधान सुरेंद्र सोनी ने चिंतपूर्णी पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता सुनील डढवाल का नाम भी इस मामले में सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, नारी पंचायत के श्मशानघाट में पांच तस्वीरें पड़ी हुई मिलीं। इन तस्वीरों पर कीलें लगी थीं और इनके साथ कपड़ा भी लिपटा हुआ था। कुछ लोग इसे टोने-टोटके से जोड़कर देख रहे हैं जबकि कुछ लोगों ने इसे किसी की शरारत होने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
ग्राम पंचायत नारी के उपप्रधान सुरेंद्र सोनी और भाजपा नेता सुनील डढवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चिंतपूर्णी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि श्मशानघाट में मिली तस्वीरों में एक तस्वीर सुरेंद्र सोनी की भी है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल का कहना है कि मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि तस्वीरें और अन्य सामग्री श्मशानघाट में किसने रखी थी और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। वहीं स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगी।