फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Disaster friends met Deputy Commissioner Una

Una News: आपदा मित्रों ने उपायुक्त ऊना से की मुलाकात

Tue, 25 Mar 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Disaster friends met Deputy Commissioner Una
21 दिनों का हासिल किया कड़ा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। 21 दिन का कड़ा प्रशिक्षण हासिल करने के बाद ऊना जिले के दो आपदा मित्रों जगदीप सिंह एवं अनिता कुमारी ने मंगलवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल से उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए। उपायुक्त ने मास्टर ट्रेनर आपदा मित्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हिमाचल प्रदेश और ऊना जिला में लगभग 475 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें आपदा मित्रों की अहम भूमिका होगी। विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित स्वयं सेवकों का गठन आवश्यक है और युवा आपदा मित्रों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रदेश के 20 बेहतरीन आपदा मित्रों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए तीन से 24 मार्च तक केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान कोट भलवाल जम्मू-कश्मीर भेजा गया। इसमें ऊना जिला से दो आपदा मित्रों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के प्रशिक्षण समन्वयक राजन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed