फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Directorate of Education sought annual report of teachers

Una News: शिक्षा निदेशालय ने अध्यापकों की वार्षिक रिपोर्ट मांगी

Wed, 11 Jun 2025 03:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Education sought annual report of teachers
किस अध्यापक ने कितने फीसदी दिया रिजल्ट, होगी समीक्षा
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों के वेतन वृद्धि होगी प्रभावित
विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों से जल्द रिपोर्ट जारी करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सरकारी स्कूलों में 2025-26 शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई जारी है। कुछ दिन पहले बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। विद्यार्थी अब अगली कक्षाओं की पढ़ाई में जुट गए हैं। इस बीच शिक्षा निदेशालय से स्कूल अध्यापकों की वार्षिक प्रदर्शन की रिपोर्ट मांगी है। इसमें बताना होगा कि किस विषय के अध्यापक का कितना फीसदी रिजल्ट रहा है।
जानकारी के अनुसार अध्यापकों से जुड़ी रिपोर्ट में 25 फीसदी से लेकर 75 प्रतिशत से ऊपर रिजल्ट लाने वाले अध्यापकों की जानकारी मांगी गई है। स्कूलों को जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट विभाग कार्यालयों में जमा कराने को कहा गया है। इसमें सबसे खराब 25 फीसदी रिजल्ट लाने वाले अध्यापकों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों की मानें तो खराब प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों के साथ प्रधानाचार्य की वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। वहीं 50 प्रतिशत से कम प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को भी इसका कारण बताना होगा। ध्यान रहे कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के वार्षिक नतीजों में निजी स्कूल लगातार आगे निकल रहे हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली, बच्चों को पढ़ाने का तरीका सहित अन्य व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। उन्हें दूर करने के लिए निदेशालय ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
निजी स्कूलों में बढ़ रहे दाखिले
जिले में निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की दाखिला संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी स्कूलों की ओर से लगातार किए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे। कुछेक स्कूलों को छोड़कर अन्य में बच्चों की संख्या लगातार गिरती जा रही। इसका मुख्य कारण अध्यापकों की कम संख्या, पढ़ाई में कम गंभीरता को माना जा रहा। जिन स्कूलों में अनुशासन के साथ पढ़ाई करवाई जा रही है, वहां बच्चों की संख्या अच्छी है लेकिन अन्य स्कूलों में व्यवस्थाएं जस की तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने कहा कि अध्यापकों की वार्षिक रिपोर्ट मांगी गई है। सभी संस्थान इसे जल्द जमा करवाएं। जिन अध्यापकों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, वे इस सत्र में पूर्ति करें। इसका लाभ विद्यार्थियों को भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed