{"_id":"69de94e950b257e92202a2f7","slug":"dip-of-faith-in-brahmoti-and-babaur-una-news-c-93-1-una1002-188138-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ब्रह्मोति और बभौर में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ब्रह्मोति और बभौर में लगाई आस्था की डुबकी
Wed, 15 Apr 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। बैसाखी पर्व पर मंगलवार को ब्रह्मोति तथा बभौर के पंजगाटडा घाट पर हिमाचल और पंजाब के लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि इस बार बैसाखी पर्व पर पिछले वर्षों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम नजर आई।
जानकारी के अनुसार हिमाचल के पवित्र एवं रमणीक धार्मिक स्थल ब्रह्मोति में सुबह से ही लोग जुटना शुरू हो गए। यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। लोगों ने पवित्र सरोवर में स्नान करके भगवान ब्रह्मा जी के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद लिया।
ब्रह्मोति में पुरुषों तथा महिलाओं के लिए स्नान की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। ब्रह्मोति के महंत महेश गिरि के अनुसार लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए पवित्र सरोवर को स्वच्छ तथा साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की गई थी। बभौर के पंजगाटडा घाट पर भी लोगों को आस्था की डुबकी लगाते देखा गया। अस्थायी दुकानदारों ने मिट्टी के बर्तनों से लेकर घर के हर प्रकार के उपयोगी सामान को सजा रखा था। बभौर के पंजगाटडा घाट तथा ब्रह्मोति को जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात जाम लगता रहा।
विज्ञापन
वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। इस बार लोगों की कम भीड़ नजर आई, जिसका असर अस्थायी कारोबारियों पर पड़ा। बाजार में कम रौनक देखने को मिली। शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार पर सुबह 10 बजे से शाम तक कोई भी पुलिस कर्मचारी नजर नहीं आया।