{"_id":"68ce9ab76c66c74b380b93e9","slug":"dimple-became-the-pta-head-in-chowkimaniyar-college-una-news-c-93-1-una1002-166097-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चौकीमन्यार काॅलेज में डिंपल बनीं पीटीए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चौकीमन्यार काॅलेज में डिंपल बनीं पीटीए प्रधान
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सर्वसम्मति से हुआ पीटीए का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में अभिभावक-शिक्षक संघ की आम बैठक प्राचार्य एवं पीटीए संरक्षक डॉ. बलविंदर सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें निवर्तमान पीटीए प्रधान संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सचिव डॉ. रामकुमार नेगी ने की। सर्वप्रथम वर्ष 2024-25 में छात्रों के हित में लिए गए निर्णयों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के पीटीए फंड की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे आमसभा की ओर से अनुमोदित किया गया। डॉ. नेगी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्तियों की विस्तृत जानकारी दी और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे समाज में अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं के लाभ के लिए जागरूक करें। अभिभावकों की ओर से छात्रवृत्ति पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों संबंधी शंकाओं का भी समाधान किया गया।
बैठक में विद्यार्थियों में बढ़ती नशाखोरी पर गंभीर चर्चा हुई और इसे रोकने के लिए सरकार की नीतियों व अभिभावकों की जिम्मेदारी पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद पूर्व कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नए सत्र 2025-26 के लिए सर्वसम्मति से डिंपल को पीटीए प्रधान चुना गया। उपप्रधान सुरेश कतनोरिया, सचिव डॉ. रामकुमार नेगी, संयुक्त सचिव सीमा, मुख्य सलाहकार अनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार को चुना गया। सदस्यों में प्रो. कविता कौशल, डॉ. राम सिंह, डॉ. शगुन डोगरा, प्रो. नवीन शर्मा, देवराज, रमेश चंद, सिद्धेश्वर कुमार को शामिल किया गया।
प्राचार्य डॉ. राणा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित प्रधान डिंपल ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज की उन्नति के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।