फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Diksha became the scientist of ISRO at the age of 24 years

24 साल की उम्र में दीक्षा बनी इसरो की साइंटिस्ट

Sun, 07 Mar 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Diksha became the scientist of ISRO at the age of 24 years
चिंतपूर्णी के निकटवर्ती ज्वाल गांव की दीक्षा। - फोटो : Una
चिंतपूर्णी (ऊना)। निकटवर्ती ज्वाल गांव की दीक्षा ने छोटी से उम्र में ही कड़ी मेहनत और एकाग्रता से इसरो में साइंटिस्ट इंजीनियर के पद को हासिल किया। दीक्षा ने जालंधर में एनआईटी से बीटेक के बाद एक साल तक पूरी एकाग्रता से परीक्षा के लिए पढ़ाई की।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ नौकरियां भी हाथ लगीं लेकिन ठुकरा दीं। मन में जज्बा कुछ और कर दिखाने का था। मां वीना और पिता अनूप के घर जन्मी दीक्षा प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक रोजाना पढ़ाई करतीं। मां गृहणी और पिता जालंधर में किताबों के प्रकाशन का काम करते हैं। दीक्षा ने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करके मंजिल हासिल कर ली। दीक्षा छोटी से उम्र में मुकाम हासिल कर अन्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
विज्ञापन

गांव के प्रधान जोगिंदर सिंह, बीडीसी सदस्य ज्योति ठाकुर, प्रधान छपरोह शशि वाला, नर्वदा जसवाल, जीवन कालिया, संदीप, मनोज कुमार ने बताया कि दीक्षा क्षेत्र के बच्चों के लिए आगे बढ़ने के लिए उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा ने बताया कि वह ध्यान केंद्रित करके रोजाना 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई किया करती थी और कामयाबी मिल गई। वह दूसरों को भी यही प्रेरणा देने चाहती है कि जब भी लक्ष्य की ओर बढ़ो तो पूरी एकाग्रता के साथ। तभी मंजिल हासिल हो सकती है। परीक्षा के लिए जितने समय के लिए किताब लेकर बैठना है उतनी देर तक ध्यान भी पूरी तरह पढ़ाई में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed