{"_id":"69761aeff81652fb7c0131ae","slug":"dig-soumya-conducted-a-surprise-inspection-of-the-security-arrangements-una-news-c-93-1-ssml1048-179529-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डीआईजी सौम्या ने सुरक्षा व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डीआईजी सौम्या ने सुरक्षा व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते और कमांडो फोर्स ने भी संतोषगढ़ पुलिस चौकी में निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। डीआईजी सौम्या सांबशिवन (उत्तरी रेंज) धर्मशाला ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा की दृष्टि से ऊना जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित पुलिस थानों, चौकियों एवं पुलिस चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी के साथ बम निरोधक दस्ता एवं कमांडो फोर्स ने भी संतोषगढ़ पुलिस चौकी में पूरी तरह बारीकी से निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि पंजाब में बीते रोज हुई ब्लास्ट की घटना के चलते प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर और ज्यादा चाक चौबंद किया गया है।
डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पंजाब में बीते रोज हुई ब्लास्ट की घटना के चलते गणतंत्र दिवस पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। बम निरोधक दस्ता एवं फोर्स पूरी तरह से चेकिंग कर रही है। डीआईजी सौम्या सांबशिवन के साथ एसपी ऊना अमित यादव, एएसपी सुरेंद्र शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शर्मा, हरजीत कुमार सहित दूसरे पुलिसकर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे।