फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Difference between BJP's words and actions: Raizada

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : रायजादा

Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Apr 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Difference between BJP's words and actions: Raizada
बोले- भाजपा नेता अवैध खनन से अपने चहेतों की काली कमाई बंद होने से छटपटाहट रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष एवं सदर ऊना विस क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि हिमाचल के विधायकों को राज्यसभा के चुनाव के दौरान अंर्तआत्मा की आवाज सुनने की बात कहने वाले भाजपा नेता बताएं कि जेपी नड्डा का घर कहां है और वह कहां से राज्यसभा सांसद बने हैं।
उन्होंने जारी प्रेस बयान में कहा कि भाजपा नेता अपने बयानों में कह रहे हैं कि कंगना रणौत हिमाचल की बेटी है, लेकिन अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचली नहीं थे। इसलिए उन्हें राज्यसभा में वोट नहीं मिले। भाजपा नेता यह क्यों भूल गए कि जेपी नड्डा हिमाचली हैं, लेकिन भाजपा ने उन्हें हिमाचल से न उतारकर गुजरात से राज्यसभा का प्रत्याशी क्यों बनाया। क्या गुजरात के विधायकों ने अंर्तआत्मा की आवाज नहीं सुनी और गैरगुजराती को वोट देकर राज्यसभा में भेज दिया।
विज्ञापन

रायजादा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जब यह स्वयं कुछ करते हैं तो वह सब जायज होता है और यदि विपक्षी पार्टी कुछ करती है, तो वह हल्ला शुरू कर देते हैं। रायजादा ने कहा कि भाजपा के नेता ऊना में अवैध खनन का रोना रो रहे हैं, लेकिन भाजपा में कार्यकाल में उनके रिश्तेदारों द्वारा धड्ल्ले से खनन किया जाता रहा है। अपने चहेतों की काली कमाई बंद होने के चलते भाजपा नेता छटपटाहट दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की असलियत जनता के सामने आ चुकी है और इसी के चलते जनता ने भाजपा को सरकार से बेदखल करके कांग्रेस की सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed