फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Diesel has increased the pain of industries, the math will be spoiled due to transport cost

Una News: डीजल ने बढ़ाया उद्योगों का दर्द, ट्रांसपोर्ट खर्च से बिगड़ेगा गणित

Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Diesel has increased the pain of industries, the math will be spoiled due to transport cost
ऊना। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच डीजल के दामों में हुई करीब तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने प्रदेश के उद्योगों का दर्द और बढ़ा दिया है। डीजल के दाम बढ़ने से उद्योगों से माल ढुलाई का खर्च कारोबार का पूरा गणित बिगाड़ देगा। उद्योगपतियों के अनुसार डीजल महंगा होने के बाद माल ढुलाई दरों में करीब एक रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रति किलोमीटर तक बढ़ोतरी होगी। ऐसे में उद्योगों का मासिक परिवहन खर्च लाखों रुपये तक बढ़ने की आशंका है। डीजल के दाम बढ़ोतरी प्रदेश में संचालित छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के 12 जिलों में करीब 3,926 बड़े और मध्य उद्योग संचालित हैं, जिसमें से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, ऊना, परवाणू और काला अंब में सबसे अधिक उद्योग स्थापित हैं। इन उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला अधिकांश कच्चा माल बाहरी राज्यों से ट्रकों के माध्यम से आता है जबकि तैयार उत्पाद भी देशभर के बाजारों तक सड़क मार्ग से भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

......................


कहां कितने उद्योग
उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला बिलासपुर में 183, चंबा में 139, हमीरपुर में 80, कांगड़ा में 864, कुल्लू में 60, किन्नौर में 43, लाहौल-स्पीति में 10, मंडी में 260, शिमला में 170, सिरमौर में 196, ऊना में 727, सोलन में 1194 उद्योग स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................


खाड़ी युद्ध से एक तो पहले ही पैकिंग मेटेरियल के दामों में बढ़ोतरी हुई है और इसकी कमी से उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। अब डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा भी बढ़ेगा। ऐसे में उद्योग नो प्रोफिट पर चलाने पड़ रहें हैं।

-राकेश कौशल, अध्यक्ष, टाहलीवाल उद्योग संघ


पहले ही उद्योगों में 30 से 40 प्रतिशत उत्पादन कम हो रहा है। अब डीजल के दाम बढ़ने से उद्योगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। ऊपर से प्रदेश सरकार ने एंट्री टैक्स भी बढ़ा दिया है। इस सब के बीच उद्योगों पर इसकी मार अधिक पड़ेगी।
-चमन कपूर, अध्यक्ष, मैहतपुर उद्योग संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed