फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dhumal and Anurag could not do anything for Hamirpur parliamentary constituency: Raizada

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए कुछ नहीं कर पाए धूमल और अनुराग : रायजादा

Sat, 13 Apr 2024 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dhumal and Anurag could not do anything for Hamirpur parliamentary constituency: Raizada
ऊना में बैठक के दौरान लोगों को सम्बो​धित करते पूर्व विधायक सतपाल रायजादा।संवाद
बोले- कंगना की बयानबाजी गैरजिम्मेदाराना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से धूमल और अनुराग हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं, लेकिन ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मपुर, देहरा के लिए यह परिवार कुछ नहीं कर पाया है। केंद्र में चकाचौंध की लालसा में यह नेता हिमाचल को पूरी तरह से भूल गए।
हाल ही में हिमाचल में बरसात से आई आपदा में भी अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश के भाजपा सांसदों और अन्य नेताओं के होंठ सिल गए। सांसदों ने कभी हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का मुद्दा नहीं उठाया और न ही हिमाचल को फूटी कौड़ी दिलवा पाए। रायजादा ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में केवल मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने न केवल अपनी जमा पूंजी दे दी, बल्कि 4500 करोड़ रुपए का आपदा पैकेज भी दिया।
विज्ञापन

आज कंगना कुल्लू, मंडी, मनाली में आकर गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी कर रही है, लेकिन आपदा के समय यह बॉलीवुड स्टार भी हिमाचल से मुंह फेर गई थीं। कंगना ने भी एक रुपये की मदद किसी एक भी हिमाचल की नहीं की है। ऐसे नेताओं को हिमाचल की जनता जरूर सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायजादा ने कहा कि जब अनुराग ठाकुर अपने लोगों के हित की बात अपने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष नहीं रख पाए तो किसी और के लिए क्या कर सकेंगे। अनुराग ने केवल अपने फायदे की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि न तो अनुराग ने वरिष्ठ नेता रमेश धवाला का साथ दिया और न ही वीरेंद्र कंवर के पक्ष में सामने आ पाए। अपने चुनाव की लालसा में वह सुजानपुर में भी विरोध नहीं जता सके हैं। ऐसे मतलब परस्त नेताओं द्वारा कैसी राजनीति प्रदेश में की जा रही है, यह अब हिमाचल भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता को भी समझ में आ गया है।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed