फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DFO inspected Duhal Bhangwala Panchayat

Una News: डीएफओ ने डूहल भंगवाला पंचायत में किया निरीक्षण

Thu, 23 Jan 2025 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
DFO inspected Duhal Bhangwala Panchayat
कुछ दिन पहले तेंदुए ने कुत्ते को बनाया था शिकार
विज्ञापन

पीड़ित विनोद शर्मा ने उच्च अधिकारियों के आगे रखी थी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। वन विभाग ऊना के डीएफओ सुशील राणा और वन रेंज भरवाईं की टीम ने डूहल भंगवाला पंचायत में वीरवार दोपहर अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा के घर के पास स्पॉट विजिट किया। कुछ दिन पहले विनोद शर्मा के घर के गेट के अंदर आकर कुत्ते को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। इलाके की कई पंचायतों में तेंदुए दिखने के कई मामले सामने आए हैं। इसे लेकर विनोद शर्मा ने शिमला में आला अधिकारियों के आगे तेंदुए को पकड़ने और इसकी दहशत से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग रखी थी। इसे लेकर डीएफओ ऊना, रेंज अधिकारी भरवाईं पूर्ण राम टीम के साथ यहां पहुंचे। इसके बाद डीएफओ पंचायत में भी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधान प्रतिभा धीमान, उपप्रधान प्रवीन शर्मा के साथ मिलकर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तेंदुआ एक शर्मिला जानवर है। यह यूं किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता। तेंदुए से बचने के लिए छोटे बच्चों को घर से बाहर अकेले नहीं निकलना चाहिए। सभी लोगों को रात को घरों के बाहर लाइट जगाकर रखनी चाहिए। विनोद शर्मा ने डीएफओ ऊना के आगे मांग रखी कि गांव में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। तेंदुए की दहशत से उनमें डर है। तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। डीएफओ ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed