फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees will get facilities: Road construction work in progress till Damamiyan

श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा : दमामियां तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर

Sat, 12 Apr 2025 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees will get facilities: Road construction work in progress till Damamiyan
सात करोड़ की लागत से विधायक प्राथमिकता योजना के तहत हो रहा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सिद्ध बाबा श्री भृतहरि की तपोस्थली दमामियां तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। लगभग 7 करोड़ की लागत से विधायक प्राथमिकता योजना के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में श्रद्धालुओं को ईसपुर से दमामियां तक करीब 6 किलोमीटर पैदल यात्रा, वह भी नदी के कठिन रास्ते से करनी पड़ती थी। अब इस सड़क के निर्माण से यह यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुलभ हो जाएगी, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सिद्ध स्थल पर बाबा भृतहरि जी का आशीर्वाद लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों को कार्य को समयबद्ध और मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क न केवल आस्था से जुड़ी हुई है, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास और सुविधाओं के विस्तार का भी सशक्त माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed