फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees were given information about the religious and medicinal importance of the Peepal tree

Una News: श्रद्धालुओं को पीपल वृक्ष के धार्मिक और औषधीय महत्व की दी जानकारी

Tue, 22 Jul 2025 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Devotees were given information about the religious and medicinal importance of the Peepal tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में मंगलवार को पीपल चूरी के पावन उपलक्ष्य पर विशेष पूजा-अर्चना का श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। इस धार्मिक अवसर पर डेरा के महाराज ने श्रद्धापूर्वक पीपल वृक्ष की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डेरा संचालक हेमानंद ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को पीपल वृक्ष के धार्मिक एवं औषधीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीपल केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में इसका विशेष स्थान है। इसे भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है, और इसकी पूजा करने से सुख-समृद्धि तथा मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम में उपस्थित रहे और भक्ति भाव से पूजा में भाग लिया। डेरा परिसर में सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे समस्त वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।अपने संदेश में हेमानंद ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करें और प्रकृति की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed