{"_id":"612bbadf8ebc3e7c29220ff7","slug":"devotees-went-to-get-darshan-slip-car-collided-with-innova-una-news-sml3820290103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन पर्ची लेने गए श्रद्धालु, कार इनोवा गाड़ी से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन पर्ची लेने गए श्रद्धालु, कार इनोवा गाड़ी से टकराई
विज्ञापन
चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाइपास पर क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। लुधियाना से आए श्रद्धालुओं की कार रविवार शाम को चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाइपास पर सड़क पर खड़ी इनोवा कार से जा टकराई। घटना में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया।
गाड़ी में बैठे दोनों युवक कार को सड़क पर खड़ी करके चिंतपूर्णी सदन में मंदिर में दर्शनों के लिए दर्शन पर्ची लेने गए थे। उनके साथ आए परिवार के लोग और बच्चे गाड़ी में ही बैठे थे। इस दौरान सड़क पर खड़ी कार अपने आप चल पड़ी और सड़क पर खड़ी इनोवा को पीछे से टक्कर मार दी। इनोवा टक्कर के बाद आगे खड़े ट्राले से जा टकराई। इस हादसे में कार में बैठा परिवार बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि एक तो रविवार का दिन था और श्रद्धालुओं की भीड़ भी थी। अगर इस अचानक चली हुई कार के आगे कोई आ जाता या कार किसी दुकान से जा टकराती तो बड़ी दुर्घटना घटी सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की टक्कर काफी जोरदार थी। कार में बैठे लोग सकुशल बच गए हैं। सड़क पर कार खड़ी कर दर्शन पर्ची लेने पर भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि वाहनों के लिए पार्किंग मौजूद है। मामले अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हो पाया है।