फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees waited in queues for about three hours to have darshan of the holy Pindi

Una News: कतारों में करीब तीन घंटे लगकर श्रद्धालुओं ने किए पावन पिंडी के दर्शन

Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees waited in queues for about three hours to have darshan of the holy Pindi
माता चिंतपूर्णी दरबार में दर्शन के लिए कतारों में बारी कां इंतजार करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : परिजन।
मां चिंतपूर्णी दरबार में 15000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन

भक्तों ने कहा, लिफ्ट सुविधा से कतारों में लगे भक्तों को हो रही परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार शाम पांच बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दोपहर के समय दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें पुराने बस अड्डा से आगे तक पहुंच गईं। हालांकि बीते दिनों की तुलना में इस रविवार को कतारें कुछ छोटी रहीं, लेकिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को काफी समय लगा।
मिली जानकारी के अनुसार, कतारों में लगे श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए लगभग तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि मौसम दिनभर खुशगवार रहा, जिससे कतार में खड़े भक्तों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। ऊना से आए कृष्ण कुमार और शिवानी, पंजाब से आए राजेंद्र, अंकुश और राजेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि इस रविवार लाइनें बहुत लंबी तो नहीं थीं, लेकिन आगे बढ़ने की गति काफी धीमी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के मुताबिक, इसका एक कारण यह है कि लिफ्ट से जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर न्यास में पैसे इकट्ठा करने की होड़ सी दिखती है। ऐसे में घंटों लाइनों में लगने वाले आम भक्तों के लिए कठिनाई बढ़ जाती है। भीड़भाड़ वाले दिनों में हजारों लोग छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ अपनी बारी का इंतजार करते हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर न्यास से आग्रह किया कि ऐसे दिनों में आम भक्तों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मां चिंतपूर्णी दरबार में हर सप्ताह मंगलवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इनमें अधिकतर हिमाचल प्रदेश और पंजाब के भक्त होते हैं। इसके अलावा 25 जुलाई से सावन नवरात्र भी शुरू होंगे। नवरात्र के दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ जाती है। होशियारपुर से लेकर मां के दरबार तक लंगर की भरमार रहती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और अगर कहीं कोई असुविधा हो तो भक्त मंदिर प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed