फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees gathered at Panjiyan's Baba Pahadia temple

Una News: पंजियान के बाबा पहाड़िया मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 01 Apr 2024 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Panjiyan's Baba Pahadia temple
मान्यता : मंदिर के सेवादार रविवार को चौकी लगाकर लोगों के दूर करते हैं दुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र के थानांकला से मात्र चार किमी. की दूरी पर गांव पंजियान में निर्माणाधीन बाबा पहाडिय़ा मंदिर में माथा टेकने के लिए खासतौर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इस दौरान मंदिर के प्रमुख सेवादार ठाकुर अशोक कुमार चौकी लगाते हैं और जनता का दुख-दर्द मिटाते हैं।
मंदिर सेवादार की तरफ से हर रविवार को सुबह नाश्ते और दोपहर को श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की जाती है। बताते चलें कि उक्त गांव से करीब पांच किमी. की दूरी पर बाजार या फिर चायपान की दुकानें है। मंदिर सेवादार अशोक ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालु अपनी कोई भी समस्या लेकर आते हैं, तो उनका निवारण बाबा जी के आशीर्वाद से हो जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि पंजियान में बाबा पहाड़िया मंदिर जहां अब विशालकाय मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसका कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा बाबा बालक नाथ, बाबा भद्रीनाथ मंदिर और माता ज्वाला जी का जो मंदिर निर्माण हो रहा है, उसका आकार श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण जैसा हो रहा है। इसके साथ ही लंगर हाल, श्रद्धालुओं के बैठने का विशेष प्रबंध मंदिर में होगा। आगामी समय में हर दिन तीन समय भगवान को भोग लगाकर भंडारे का प्रसाद वितरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा पहाड़िया मंदिर के प्रमुख सेवादार ठाकुर अशोक कुमार ने कहा कि हम सनातनी हैं और हमारा धर्म भी सनातन है। सनातन का प्रचार करना हमारा उद्देश्य है। पिछले 35 वर्षों से लगातार बाबा जी की सेवा और सनातन का प्रचार कर रहा हूं।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed