फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees danced to the song Mera Sanwara Salona Girdhari

Una News: मेरा सांवरा सलोना गिरधारी भजन पर झूमे भक्त

Fri, 28 Nov 2025 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the song Mera Sanwara Salona Girdhari
एकमात्र भागवत कथा का श्रवण ही मुक्ति का उपाय : चित्रलेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महादेव मंदिर कोटला कलां ऊना में आयोजित श्री भागवत कथा के दूसरे दिन देवी चित्रलेखा ने कहा कि भगवान की कथा की महिमा शब्दों में नहीं समाई जा सकती। आजकल लोग धर्म को बांटकर अपना बंटवारा करने में लगे हैं, जबकि भागवत कथा का श्रवण ही मुक्ति का रास्ता है। देवी ने बताया कि यह कथा जीवन को बदलने के लिए नहीं, बल्कि प्रभु के नाम का आनंद लेने के लिए है। उन्होंने कहा-प्रभु से बढ़कर कोई सुख नहीं है और इंसान को सांसारिक विषयों के बजाय प्रभु की भक्ति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।




कलियुग में गोमाता की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे अपने कर्मों का परिणाम है और गोमाता की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। कथा के दौरान देवी चित्रलेखा ने मेरा सांवरा सलोना गिरधारी भजन गाया, जिस पर भक्त झूम उठे। उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत सी चीजें और रिश्ते मनमुताबिक नहीं होते, फिर भी हमें मानव रूप और भारत जैसे पवित्र भूमि पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला है, जो सबसे बड़ी कृपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed