{"_id":"687e49d6201831bc8d0cdbc0","slug":"devotees-bowed-down-on-the-first-monday-of-sawan-in-dhyunsar-sadashiv-temple-una-news-c-93-1-ssml1047-159882-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ध्यूंसर सदाशिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ध्यूंसर सदाशिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु हुए नतमस्तक
विज्ञापन
मैहतपुर बिभौर साहिब में सतलुज के किनारे पूजा करते हुए लोग।संवाद
भारी बारिश में भी कम नहीं हुई श्रद्धालुओं की आस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। सनातन धर्म का पवित्र माह के पहले सोमवार को शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए आस्था का महासागर बनकर उमड़ता है। सोमवार सुबह से हो रही लगातार बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पाई। जगह-जगह शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
भक्ति में भीगते तन और तपते मन के साथ श्रद्धालु हर हर महादेव के उद्घोष करते हुए भगवान शिव की पावन पिंडी पर जल अर्पित किया। वहीं शिव भजनों और महादेव के जयकारों से माहौल पूरे दिन भक्तिमय रहा। तलमेहड़ा के चर्चित प्राचीन ध्यूंसर सदा शिव मंदिर आस्था का बहुत बड़ा प्रमुख केंद्र है।
भगवान शिव की आराधना का महीना श्रावण माह के पहली सोमवार को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। द्वापर युग से जुड़े शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के लिए करीब चार बजे से ही शिव भक्तों का मेला लगा शुरू हो गया। आसपास के विभिन्न जगहों के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश से काफी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धा उत्साह के साथ भगवान शिव को जलाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र, भांग,दूध, धतूरा आदि के भोग लगाए।
विज्ञापन
इस दौरान भक्तों ने हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयकारे भी लगाए और शिव भजनों से माहौल पूरे दिन भक्ति में रहा। इसके अलावा प्राचीन सदा शिव मंदिर में रविवार की शाम को भोलेनाथ की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिवलिंग को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। इस दौरान सदा शिव चैरिटेबल ट्रस्ट ध्यूंसर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व अन्य ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। वहीं रविवार की संध्या पर भोलेनाथ की महिमा का गुणगान उमंग शर्मा बंगाणा, हिमाचली मुंडा शाम, सामू भारद्वाज और तनु चंदेल ने किया। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए खाने, पीने, ठहरने, चिकित्सा, शौचालय और विश्रामगृह जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। जगह-जगह शीतल जल वितरण केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा शिविर और मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और स्वयंसेवकों की विशेष तैनाती की गई है।