फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development works stopped due to code of conduct did not get approval

Una News: आचार संहिता में रुके विकास कार्यों को नहीं मिली मंजूरी

Tue, 16 Apr 2024 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Development works stopped due to code of conduct did not get approval
ऊना एवं हरोली में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का काम रुका
विज्ञापन

कई सड़कों सहित रास्तों के निर्माण को लेकर शुरू होना है काम

निर्वाचन आयोग देगा इन कार्यों को करने की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच शुरू होने वाले विकास कार्यों की अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। इसके चलते ऊना, हरोली विकास खंड के करीब आठ करोड़ रुपये की राशि के कार्यों पर आचार संहिता का ग्रहण बरकरार है।
हालांकि मार्च माह में आचार संहिता लगने के बाद ही लोक निर्माण विभाग ऊना एवं हरोली की हरोली से विभिन्न कार्यों की सूची बनाकर जिला निर्वाचन विभाग को प्रेषित कर दी गई थी, लेकिन काफी दिनों तक इस सूची पर कोई प्रतिक्रिया विभाग की ओर से नहीं मिली तो उसके बाद दोबारा से सभी विकास कार्यों की सूची परफोर्मा में मांगी गई थी, उसे बनाकर दे दिया गया। लेकिन अभी तक उस पर भी मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों में रामपुर में पुल के मरम्मत कार्य, पुराना होशियारपुर मार्ग, मलाहत में संपर्क मार्ग, गलुआ, ऊना रेजिडेंशियल, पीर निगाह रोड आदि संपर्क मार्ग जबकि पंजावर बाथड़ी मार्ग, ऊना, रामपुर, जैजों, हरोली, पालकवाह, पंजावर, बाथड़ी सुबोआणा, ईसपुर, पंजावर, गगरेट ईसपुर मार्ग, बाथड़ी ठाकरां, दुलैहड़ से बाथड़ी आदि संपर्क मार्गों का मरम्मत कार्य लंबित है। इन पूरे कार्यों को विस्तारपूर्वक लोक निर्माण विभाग ऊना ने चुनाव आयोग से साझा किया है। अनुमति न मिलने से इन कार्यों को शुरू करने में लोनिवि को देरी का सामना करना पड़ रहा है। समय रहते ये कार्य शुरू भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ऊना और हरोली खंड में मरम्मत कार्य चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद शुरू होने हैं। इनकी सूची के लिए आवेदन किया गया है। हालांकि पहले सूची भेजी गई थी, लेकिन उसके बाद दोबारा मांगने पर परफोर्मा पर भी इन कार्यों की सूची बनाकर प्रेषित की गई है। आशा है जल्द अनुमति मिलेगी।

-ईं. बलदेव सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed