फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development work will be done in all the wards of Municipal Corporation Una with Rs 16 lakh

Una News: नगर निगम ऊना के सभी वार्डों में 16 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य

Fri, 01 Aug 2025 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in all the wards of Municipal Corporation Una with Rs 16 lakh
कार्य शुरू करने के लिए इसी माह टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया के पूरा होते ही निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी।

नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसमें वार्ड नंबर 10 में दीवार निर्माण पर लगभग 4,54,298 रुपये और गली में पेवर लगाने पर 2,56,489 रुपये खर्च किए जाएंगे। रक्कड़ कॉलोनी में पार्क की अधोसंरचना के लिए 50,000, वहीं वार्ड 10 में ही रास्ते के निर्माण पर 1,86,752 खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त वार्ड 9 में ड्रेनेज निर्माण के लिए 3,03,595 तथा वार्ड 3 के गलुआ मोहल्ला स्थित श्मशान घाट में चहारदीवारी और अन्य कार्यों पर 3,70,888 की राशि खर्च की जाएगी। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए ठेकेदारों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ठेकेदारों को कार्य सौंप दिए जाएंगे। लंबे समय से इन क्षेत्रों में रास्तों और नालों की समस्याओं से नागरिकों को परेशानी हो रही थी, जिसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नगर के विकास कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाएगा और नागरिकों को इसका लाभ जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed