फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Despite the danger, the Thada Panjoa connecting road was not closed

Una News: खतरे के बावजूद बंद नहीं किया थड़ा पंजोआ संपर्क मार्ग

Wed, 27 Aug 2025 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Despite the danger, the Thada Panjoa connecting road was not closed
दो लोग आ चुके हैं मलबे की चपेट में
विज्ञापन

मामले की गंभीरता के बाद भी नहीं जाग रहा स्थानीय प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत लडोली के तहत थड़ा पंजाओ सपंर्क मार्ग पर खतरे के बीच वाहनों की आवाजाही जारी है। हाल ही में दो लोग इस मार्ग पर हुए भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की तरफ से बुधवार दोपहर सड़क पर आए मलबे को तो हटा दिया गया लेकिन अभी भी सड़क पर पेड़ और ल्हासे गिरने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद नहीं कर पाया है। इस मार्ग पर छोटे व मालवाहक वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। जिले में हुई भारी बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। अंब उपमंडल के तहत थड़ा में भारी भूस्खलन होने से सड़क का डंगा व सड़क टूट चुकी है। सोमवार सुबह बारिश के चलते इस स्थान पर पहले एक पेड़ सड़क पर गिर गया। स्थानीय युवाओं में रवि कुमार पुत्र प्रीतम चंद व हरनाम सिंह पुत्र खुशी राम अपने कुछ साथियों के साथ पेड़ को सड़क से हटाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान भारी मलबा सड़क से हाेता हुआ डंगे के नीचे जा पहुंचा। उस समय सड़क से गुजर रहा बाइक सवार इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। दूसरी तरफ पेड़ को हटाने गए हरनाम सिंह व रवि कुमार भी मलबे की चपेट में आ गए। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क से मलबे को तो हटा दिया लेकिन इस स्थान पर अभी भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। कोट्स
वाहनों की आवाजाही से बना हुआ खतरा
ग्राम पंचायत लडोली के प्रधान बलविंद्र सिंह ने कहा कि भूस्खलन से सड़क मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके लिए प्रशासन ने सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


कोट्स
मामले को लेकर संबंधित एसडीएम को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अगर सड़क धंसने का खतरा है तो वाहनों की आवाजाही को मार्ग से बंद कर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। -महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed