{"_id":"68ffba79d9a3d970d50d6531","slug":"dermatology-opd-closed-in-regional-hospital-people-upset-una-news-c-93-1-ssml1047-170085-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी बंद, लोग परेशान
Tue, 28 Oct 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी को फिर से शुरू करने की कवायद सिरे नहीं चढ़ पा रही है। ओपीडी बंद होने से चर्म रोग से पीड़ित मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही चर्म रोग के मामले बढ़ना शुरू हो जाते हैं।
प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजकर विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठाई है। इन दिनों में चर्म रोग से संबंधित मामलों में काफी वृद्धि हो जाती है लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में यह ओपीडी पिछले काफी समय से बंद है। अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ हर शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र बहडाला में भी सेवाएं देते थे जिससे मैहतपुर व संतोषगढ़ क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलता था।
क्षेत्रीय अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी में औसतन रोजाना लगभग 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अब मरीजों को अस्पताल में पहुंचकर मायूसी ही हाथ लगती है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और विभाग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
जिले के सबसे बड़े अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी काफी समय से बंद चल रही है। इससे आए दिन मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अस्पतालों के नाम पर भवनों का निर्माण तो किया जा रहा है लेकिन विशेषज्ञ नहीं। सरकार को चाहिए भवनों के साथ विशेषज्ञों की तैनाती की जाए।
-अशोक कालिया, वरिष्ठ नागरिक ऊना
-- -- -- -
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार के दावे धरातल पर दम तोड़ रहे हैं। विशेषज्ञों की अस्पतालों में कमी है। इसके बिना स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत कैसे होंगी। इस पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
-जीआर वर्मा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना
क्षेत्रीय अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। विशेषज्ञ की तैनाती विभाग के स्तर पर ही होगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना