फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Ranger and Forest Guard suspended in *Khair* tree felling case in Dohak.

Una News: डोहक में खैर कटान मामले में डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड निलंबित

Mon, 28 Sep 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Deputy Ranger and Forest Guard suspended in *Khair* tree felling case in Dohak.
थानाकलां (ऊना)। लठियाणी-मंदली पुल के साथ डोहक क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान खैर के करीब 30 पेड़ों के कथित कटान के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में तैनात डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया है। वन विभाग की ओर से मामले में पुलिस को शिकायत देने के बाद अब निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों और अन्य संबंधित पक्षों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क के लिए पहाड़ की कटाई के दौरान खैर के पेड़ों के कटान का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में निर्धारित अनुमति से अधिक पेड़ों के कटान की आशंका सामने आई। इसके बाद संबंधित क्षेत्र में तैनात दोनों वन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। मामले की जांच में अब यह अहम बिंदु है कि सड़क निर्माण के लिए खैर के कितने पेड़ों के कटान की अनुमति दी गई थी और मौके पर वास्तव में कितने पेड़ काटे गए। यदि जांच में अनुमति से अधिक पेड़ों का कटान सामने आता है तो इसकी जिम्मेदारी तय करना भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।
विज्ञापन

डीएफओ ऊना विकल्प यादव ने बताया कि डोहक में खैर कटान से जुड़े मामले में संबंधित क्षेत्र में तैनात डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटे पेड़ों की लकड़ी कहां गई
करीब 30 खैर के पेड़ों के कथित कटान के बाद लकड़ी के निस्तारण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच में कटे पेड़ों से प्राप्त लकड़ी की मात्रा, उसके कब्जे, परिवहन और निस्तारण से संबंधित रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौके से काटी गई खैर की लकड़ी कहां ले जाई गई और उसका क्या निस्तारण किया गया।


क्या है मामला
बीहडू-लठियाणी सड़क के साथ लगते वन क्षेत्र में बीते शनिवार को कथित अवैध खैर कटान और जड़ पटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बंगाणा में दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार वन परिक्षेत्र रामगढ़ (खुरवाईं) के संदीप कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों का अवैध रूप से कटान करने के साथ उनकी जड़ों की भी खोदाई/पटान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed