फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Education Director's surprise inspection at Raipur Maidan School

Una News: रायपुर मैदान स्कूल में उप शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण

Tue, 11 Mar 2025 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Deputy Education Director's surprise inspection at Raipur Maidan School
विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की स्थिति और शिक्षण सामग्री जांची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायपुर मैदान में मंगलवार को उप शिक्षा निदेशक (एलिमेंटरी) सोमपाल धीमान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति और छात्रों की पढ़ाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा निदेशक सोमपाल धीमान ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की स्थिति और शिक्षण सामग्री की भी जांच की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आधुनिक शिक्षण तकनीकों का उपयोग करें। उन्होंने छात्रों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए, जिससे उप शिक्षा निदेशक संतुष्ट नजर आए। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक सुधारों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्याध्यापक रमेश बंगा एवं अन्य शिक्षकों ने उप शिक्षा निदेशक का स्वागत किया और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed