फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy director inspects six schools advised to keep record update

उपनिदेशक के निरीक्षण में कुछ स्कूलों में मिली रिकॉर्ड व दस्तावेजों की कमियां

Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deputy director inspects six schools advised to keep record update
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला शिक्षा विभाग निजी और सरकारी स्कूलों का लगातार निरीक्षण कर रहा है। इसी कड़ी में उपनिदेशक प्रारंभिकशिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने शनिवार को जिला के छह स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने स्कूलों में बच्चों को बिठाने, रिकॉर्ड/दस्तावेज, सफाई, पेयजल, स्टाफ की उपस्थिति समेत तमाम व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान कुछ स्कूलों में रिकॉर्ड और दस्तावेजों से जुड़ी कमियां पाई गईं, जिन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल और उनकी टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदनपुर, खड्ड मसियाणी, बल्ह सैली, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला घनारी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बल्ह सैली तथा खड्ड मसियाणी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इन पाठशालाओं में कार्यरत अध्यापकों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई। इसके अलावा पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति भी देखी गई। इस दौरान बच्चों और स्टाफ की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई।
उपनिदेशक ने स्कूलों में पेयजल, सफाई और शौचालयों का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही पठन-पाठन सामग्री को भी जांचा गया। उन्होंने मिड डे मील की गुणवत्ता को भी जांचा। टीम ने स्कूलों के संपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की। इस दौरान कुछ पाठशालाओं के दस्तावेजों और रिकॉर्ड में कमियां भी पाई र्गइं। उपनिदेशक ने कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि जिला में पाठशालाओं के निरीक्षण की प्रक्रिया को इसी प्रकार जारी रखा जाएगा। सभी स्कूल अपने दस्तावेजों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। कहा कि कमियां मिलने पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed