फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   deputy commissioner take covid-19 vaccine

उपायुक्त ने ली कोविड वैक्सीन

Thu, 11 Feb 2021 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
deputy commissioner take covid-19 vaccine
वैश्विक महामारी के विरुद्ध दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान के दौरान एडीसी ऊना अमित कुमार कोविड वैक्? - फोटो : Una
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरूआत वीरवार को की। उन्होंने सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाया। उनके बाद अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को भी वैक्सीन दी गई। दोनों अधिकारियों को डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के मुताबिक आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा और उसके बाद उन्हें अपने-अपने कार्यालय जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि सरकार कोविड का वैक्सीन निशुल्क लगा रही है और सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों या अफवाह पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अपनी बारी आने पर टीका आवश्यक लगवाएं। पहली डोज लेने के बाद दूसरी खुराक लेना भी सुनिश्चित करें, तभी वायरस से सुरक्षा मिल पाएगी। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में पुलिस, गृह रक्षक, राजस्व और पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन लगाने के बाद हल्का बुखार या दर्द होना सामान्य बात है।

वैश्विक महामारी के विरुद्ध दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान के दौरान डीसी ऊना राघव शर्मा कोविड वैक्स?

वैश्विक महामारी के विरुद्ध दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान के दौरान डीसी ऊना राघव शर्मा कोविड वैक्स?- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed