फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Commissioner presented kit to para badminton player Dishant

Una News: उपायुक्त ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी दिशांत को भेंट की किट

Wed, 14 May 2025 04:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner presented kit to para badminton player Dishant
प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के प्रतिभाशाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अंब के प्रतापनगर निवासी दिशांत चौधरी ने उपायुक्त कार्यालय में डीसी जतिन लाल से विशेष भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने दिशांत को एक बैडमिंटन किट भेंट की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराएंगे। उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद दिशांत ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के प्रति अदम्य समर्पण और जुनून को कायम रखा है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी इस प्रतिबद्धता और खेल के लिए जुनून को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से उन्हें बैडमिंटन किट प्रदान की गई है। दिशांत चौधरी ने बैडमिंटन खेल में अब तक तीन बार राज्य चैंपियन बनने के साथ-साथ दो बार राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रहकर जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाया है। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव संजय सांख्यान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed