फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Commissioner met the students of Government Girls School, Una, 42 meritorious students were honored

Una News: राजकीय कन्या विद्यालय ऊना में छात्राओं से मिले उपायुक्त, 42 मेधावियों को किया सम्मानित

Fri, 18 Jul 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner met the students of Government Girls School, Una, 42 meritorious students were honored
ऊना के कन्या स्कूल में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए उपायुक्त जतिन लाल।संवाद
छात्राओं को दिए सफलता के बहुमूल्य सूत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल वीरवार को अपना विद्यालय पहल के तहत राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना पहुंचे। उन्होंने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की और 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 42 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। अपना विद्यालय हिमाचल सरकार की एक अभिनव पहल है, जिसके अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारी सरकारी विद्यालयों को गोद लेकर उनकी गुणवत्ता, संसाधनों और विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। विद्यालय से अपनापन दर्शाते हुए उपायुक्त ने छात्राओं को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया और सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, ईमानदारी तथा निरंतर प्रयास जैसे महत्वपूर्ण सूत्रों को साझा किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा -सपनों को बड़ा रखिये और उन्हें साकार करने के लिए निडर होकर आगे बढ़िए। आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता से हर मंज़िल को पाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे किसी भी चुनौती से न घबराएं और अपनी आंतरिक क्षमताओं को पहचानें। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में छात्राओं ने करियर, प्रशासन और शिक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे। उपायुक्त ने सरल व प्रभावशाली ढंग से सभी प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि उपायुक्त द्वारा विद्यालय को गोद लिए जाने और उनके प्रत्यक्ष जुड़ाव से छात्राओं का आत्मबल बढ़ा है। उन्होंने कहा -हमारे विद्यार्थियों में अब जीवन में बड़े सपने देखने का साहस और उन्हें साकार करने की स्पष्ट दृष्टि विकसित हो रही है। उपायुक्त का सतत मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed