फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Commissioner inaugurated the 28th Under-12 sectional level tournament

Una News: उपायुक्त ने 28वें अंडर-12 खंडस्तरीय टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

Sat, 16 Nov 2024 08:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inaugurated the 28th Under-12 sectional level tournament
दुलैहड़ में आयोजित टूर्नामेंट में 74 स्कूलों के 400 बच्चे ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड़ (ऊना)। उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को दुलैहड़ में आयोजित 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला दुलैहड़ में आयोजित इस टूर्नामेंट में 74 स्कूलों के 400 बच्चे भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, 50 और 100 मीटर की दौड़ सहित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उपायुक्त ने प्रतिभागी टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली और छात्रों के उत्साह की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने अपने संबोधन में बच्चों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और समर्पण के महत्व की शिक्षा दी। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ने तथा अथक मेहनत के साथ हर मुकाम हासिल करने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हंस राज, केंद्र मुख्य शिक्षण दुलैहड़ महेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता सर्वजीत राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ खंड हरोली के अध्यक्ष विजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव विनोद राणा, कोषाध्यक्ष सुरेश, सह सचिव जसपाल, अमरजीत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed